You are currently viewing 11 Good Habits For Kids

11 Good Habits For Kids

कहा जाता है – Habits Make a man

हमारी आदतें ही हमारा जीवन बनाती या बिगाड़ती हैं। अच्छी आदतों के लिए कहा जाता है Good Habits , Start early.

जो आदतें बच्चे बचपन में सीखते हैं वो उनके पूरे जीवन का अभिन्न अंग बन जाती है।

1. जल्दी सोना व जल्दी उठना –

Early to bed, early to rise, makes a man healthy, wealthy and wise.

बच्चो को जल्दी सोने व जल्दी उठने की आदत डालनी चाहिए। सुबह जल्दी उठने से mind व Body दोनों पूरे दिन ज्यादा सक्रिय व स्वस्थ रहते हैं। दुनिया के बहुत से सफल लोग सुबह जल्दी उठते हैं जैसे गुरु भगवान, गुरु मां, टिम कुक (Apple CEO ), नरेंद्र मोदी, आदि। बच्चो का सोने व उठने का समय निश्चित कर लें जिससे बच्चों को भी उस निश्चित समय पर सोने व उठने में आसानी रहेगी।

 

2. दिन की शुरुआत प्रार्थना व शुक्राने से करना –

सुबह उठकर बच्चों को गुरु का, भगवान का शुक्राना मानना व प्रार्थना करने की आदत ज़रूर डालें जिससे बच्चों का भगवान से प्रेम बढ़ता है और जीवन में जब कोई परिस्थिति आती है तो वह भगवान का सहारा लेते हैं जो सहारा हमेशा रहने वाला है। बच्चे दिन में कई बार भगवान को याद करें और कहे “मैं भगवान का हूँ , भगवान मेरे हैं ”  इससे उनकी आध्यात्मिक उन्नति होती है और भगवत प्रेम आता है।

3. बड़ो का सम्मान करना –

सुबह उठकर बड़ो के पैर छूना या राधे राधे करना ज़रूर सिखाएं जिससे बच्चे बड़ो का सम्मान करना सीखते हैं और उन्हें बड़ो का आशीर्वाद भी मिलता है। बच्चों को सिखाएं बड़ो का कहना माने उन्हें जवाब न दें। बड़ो का सम्मान करने से आयु , यश , बल और विद्या बढ़ती है।

4. मेहनत करना –

बच्चों का ये जानना बहुत आवश्यक है की सफलता के लिए मेहनत को छोड़कर दूसरा कोई short cut नहीं होता। बिना मेहनत के हम रातों रात सफल नहीं हो सकते। अगर बच्चों की मेहनत करने की आदत नहीं होगी तो वह जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफल नहीं हो सकते। बच्चों को बैठे रहना और ज्यादा टीवी, मोबाइल देखने की अनुमति देना माता पिता के रूप में हमारी सबसे बड़ी गलती होती है , बच्चों को अपने साथ काम कराने में मदद लें जिससे बच्चों की मेहनत करने कि आदत पड़ती है।

5. पढ़ना –

कहा जाता है किताबें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती है।

गुरु कहते हैं – हम जिस तरह की किताब पढ़ते हैं हमारा स्वभाव भी वैसा ही बन जाता है। हमारे ग्रन्थ जैसे भगवत गीता , रामायण , व self help books, भक्त चरित्र, कृष्ण लीला, राम लीला, हनुमान जी की लीला  दिन में ज़रूर पढ़नी चाहिए।

Reading maketh a man

पढ़ने से जीवन बनता है, आत्म उन्नति होती है, हम प्रसन्न रहते हैं इसलिए बचपन से ही बच्चों में अच्छी किताबें पढ़ने की आदत ज़रूर डालें।

6. अपने आप को व दूसरों को स्वीकार करना –

बच्चों को अपने को स्वीकार करना व अपने से प्रेम करना सिखाएं। उनसे कहें हम जैसे भी है भगवान के बच्चे हैं। कभी भी बच्चे के शारीरिक रूप, रंग, बनावट, पर नकारात्मक कमेंट नहीं करना चाहिए। इससे बच्चों में हीन भावना आती है। जब बच्चे अपने आप को स्वीकार नहीं कर पाते तो वह दूसरों से appreciation चाहते हैं , इसलिए उन्हें अपने को पसंद करना व स्वीकार करना सिखाएं। जब बच्चे अपने को स्वीकार करते हैं, जैसे वह है, तो दुसरो को भी स्वीकार कर पाते हैं और अंदर से अपने को भरपूर व तृप्त अनुभव कर पाते है।

7. रूपये पैसो को लेकर जिम्मेदार बनाये –

जब बच्चे इतने बड़े हो जाये की अकेले जाकर बाहर से सामान खरीद सकें तो उनके लिए पॉकेट मनी सेट कर दें और उसी से अपने खर्चे चलाने को कहें और साथ में दान देने कि भी आदत डालें जिससे बच्चों को एक निश्चित रुपयों में खर्चे चलाना आये और देने की भी आदत बने। नहीं तो आगे चलकर जितनी भी सैलरी उन्हें मिलती है वो सब खर्च हो जाती है और उनके घर का खर्चा भी नहीं चल पाता।

कोई 20,000 में भी बहुत खुश रहता है कोई 2 लाख में भी खर्चा नहीं चला पाता।

बच्चों से हिसाब ज़रूर लें जिससे बच्चों की फिजूलखर्ची की आदत नहीं पड़ती। अम्मा जी कहते हैं – ” बख़्शीशें हज़ार हज़ार की हिसाब पाई पाई का “

8. अपनी बात को कहना आना –

अगर माता पिता बच्चे को ज्यादा डांटते या मारते हैं तो बच्चा अपनी बात किसी से भी नहीं कह पाता फिर या तो बच्चे झूठ बोलने लगते हैं या हर बात को चिल्लाकर , क्रोध करके कहना शुरू कर देते है। इसलिए बच्चे को अपनी बात अच्छे से कहना ज़रूर सिखाएं ये बच्चे के विकास के लिए बहुत ज़रूरी है।

9. अपना काम खुद करना –

बच्चों को हर काम करना आना चाहिए जैसे अपना बैग लगाना, बिस्तर लगाना, सर्विंग करना, कमरा साफ़ रखना, माँ की मदद करना, बर्तन धोना, खाना बनाने से लेकर बैंक के काम, लैपटॉप चलाना सब काम बच्चे खुद कर सके। बच्चों को हर काम करने के लिए प्रोत्साहित करें और उन्हें अपने काम खुद ही करने दें  ताकि आगे जीवन में वह किसी पर निर्भर न हों।

10. सत्संग का नियम –

सत्संग में गुरु के सान्निध्य से ही बच्चों का आल राउंड डेवलपमेंट होता है जीवन जीने की कला आती है, भगवान से प्रेम होता है और उनकी आध्यात्मिक उन्नति होती है। इसलिए बचपन से ही बच्चों को सत्संग का महत्व बताएं उन्हे सत्संग लेकर आएं जिससे बचपन से ही बच्चों में भगवत प्रेम के संस्कार पड़ेंगे।

11. दूसरों की मदद करना-

जहाँ तक संभव हो बच्चों को दूसरों की मदद करने के लिए बढ़ावा दें , बच्चे को अपनी चीज़े दूसरों से शेयर करना सिखाएं। बच्चे  सेवाधारी के गरीब बच्चों को पढ़ा सकते हैं। कुत्ते को बिस्कुट या ब्रेड, गाये को रोटी और चिड़ियों को दाना डालना सिखाएं।

This Post Has 27 Comments

  1. Bhawna chitkara

    Very nice article..need to apply only.. shukarne guru bhagwanji ????

  2. Anu

    Bacho ke sharirik,mansik,adhyatmik vikas ke sambandh me jitne bhi points bataye gaye vo bahut hi badia hain.
    Guru bhagwan ji ki kripa se aik bahut sunder article read karne ko mila

  3. Ritu bajaj

    गुरु भगवान जी के अनंत शुक्राने है।बच्चों में संस्कार डालने के बहुत ही अच्छे नियम बताये हैं।देने का भाव, अपनी बात खुद कहने का भाव, अपने को स्वीकार करना एवं दूसरों को भी स्वीकार करना आना चाहिए।समय की पाबंदी हो और अपने ख़र्च को ठीक से करना आना चाहिए।ये सब जानकारी से बच्चों में आत्मविश्वास जगता हैं।बहुत-बहुत शुक्राने भगवान जी।??

  4. Kanishka khandelwal

    Sukrane bhagwan ji??Bhut useful points btaye h apne …hum bikul koshish krenge ki yh points apne baccho ko sikhaye…

  5. Dr Vinni Taneja

    Beautiful amazing easily understandable and Very important article for kids and all of us
    Guru Bhagwaan jo apke Anant Anant Shukrane Hain

  6. Vaishali agrawal

    Guru bhagwan ji ke shukrane hai aapne itni acchi bat share kari m jarur in bato ko apply krungi apne bacche par…

  7. Rakhee kandhari

    Guru bhagwanji much thanks. These are the tools every individual needs to live life to the fullest. Shukrane

  8. Raghav

    Gurubhagwanji k Shukrane h for such a informative article? will definitely try to implement all of these in our lifestyle

  9. Sonia Malhotra

    Thanks a lot guru bhagwan ji and guru maa ji for telling us the very useful tips.

  10. Nupur Srivastava

    Bahut hi accha article h Bhagwan ji. Hme prerna dene ke liye aur sahi marg dikhane ke liye aapke anant-anant shukrane ???

  11. Bharti

    पूज्य गुरु भगवानजी और पूज्य गुरु माँ जी ,बहुत ही प्रेरणादायक blog है। अच्छी आदतें जो शुरू से एक बच्चे के जीवन में होनी चाहिए उनके बारे में सुंदर तरह से बताया गया है। हम गुरु के बच्चे ही हैं। सदा सीखते रहें ।
    Every habit to be nurtured is very nicely explained.
    Anant anant shukrane Bhagwanji.

  12. Ananya

    An article from which we can learn so many things and it aspires and truly motivates us to become better and successful. One of the best articles?
    All thanks to our Guru Bhagwanji and Guru Maa ji.

    1. Meenu

      Guru bhagwan ji k prem k anant anant anant shukrane h

  13. Pavitra upadhyay

    गुरु भगवानजी व् गुरु माँजी को ह्रदय से नमन है बहुत ही अच्छा ब्लॉग है आपके प्रेम के अनंत अनंत शुकराने हैं

    1. surinder kumar bajaj

      सतगुरु भगवान जी व गुरु माँ जी को नमन है।बहुत ही अच्छी जानकारी दी है बच्चो के जीवन अच्छी आदते शुरू हे ही डालनी चाहिए ये आप जी के सानिधय मे रह कर ही सीख रहे है आप जी के अनन्त शुक्राने है??

  14. प्रमोद कुमार बंसल

    गुरु भगवान जी बहुत सुंदर आर्टिकल्स जों की बताता है कि बच्चे इन बातो का अनुकरण करके अपनी लाइफ को सफल बना सकते है। बहुत ही सुंदर टिप्स जैसे,जल्दी सोना,जल्दी जागना,प्राथना एवम् शुक्राना मानने की आदत डालना, बड़ों का सम्मान, कड़ी मेहनत,अपना काम खुद करना, पढ़ना, सत्संग, आदि आदि। आपका शुक्रिया शुक्रिया।

  15. Madhu Gaur

    THE BEST article till date I think !!!
    Not only for kids , inculcating these habits at any age is the best thing .
    गुरु जी आपकी छत्र छाया में ये सभी आदतें किसी भी उम्र में जीवन का अंग बना सकते हैं ।
    अनंत शुकराने हैं

  16. Surinder bajaj

    Satguru Bhagwan ji aur Guru Maa ji ko hridya se dandwat naman hai.very useful and informative blog for the kids.aap hi ne hamey bahut hi acchi jaankari di hai.aap ke anant anant shukrane hai

  17. Neena Gupta

    Gurubhagwanji Gurumaaji k anant anant shukrane hain.

  18. Anjana Dhingra

    Guru bhagwan ji avm Guru maa ji ko hridye se naman hain. Bacho ko ache sanskar kese daalane hain aapne bahut ache se samjhaya. Aadhyatmik avm vyavharik dono tarah se kese bacho ki unnati hogi aapne saral shbdo mei bataya. Aapke Anant shukrane.

  19. Deepti garg

    Guru bhagwan ji ke shukrane..
    Bahut hi jaruri baate jo har parents ko apne baccho ko jaroor dikhani chaiye..Ye neev hai jeevan ki..
    Very good blog
    Guru bhagwan ji ke shukrane

  20. Anu arora

    Divine Gurubhagwanji aapji ke anant shukrane hain .
    Humey her parkaar se guide karte hain

  21. Anu arora

    Divine Gurubhagwanji aapji ke anant shukrane hain

  22. Anju Rana

    Guru Bhagwan ji a very useful and informative blog for the kids… and for all of us also. Thank u so much.

  23. Geeta

    मेरे परम पूज्य सद गुरु भगवान जी करुणामयी गुरु माँ जी के पावन चरण कमलों में साष्टांग नमन है ?आप जी के हृदय की गहराइयों से शुक्राने हर तरह से संभाल करते हैं ।?‍♂️?‍♂️?‍♂️?‍♂️?‍♂️?‍♂️?‍♂️?????? इतना लाभ व जानकारियाँ तो कहीं नहीं मिलतीं ।राधे राधे मेरे गुरु भगवान जी ?‍♂️??‍♂️??‍♂️??‍♂️

  24. Manish namdeo

    Very informative and helpful for kids as well as for every one .Shukrane bhagwan ji.

    1. Shikha Bansal

      Guru bhagwan ji ke anant anant shukrane hai
      Jinhone hume samjhaya ki baccho me shuru acchi habit daalni chayiye jese jaldi uthna, subah uth kar shukrane bolna, sabse prem se baat karna, apne kaam sweyam karna, baccho ko acchi books padna, jese geeta, ramayaan satsang ki habit dalna
      Ashe sadguru bhagwan ji ko koti koti naman hai ??

Comments are closed.