You are currently viewing 10 ways to boost immunity in kids

10 ways to boost immunity in kids

बच्चों की इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) कैसे बढ़ाये –

बच्चे अक्सर बैक्टेरिया , वायरस के संपर्क में आते रहते हैं पर इसका मतलब ये नहीं है कि बच्चे जल्दी जल्दी बीमार पड़ जायें।
हम अक्सर देखते हैं same situation में कुछ बच्चे बहुत बीमार हो जाते हैं और कुछ पर उसका असर भी नहीं  दिखता।

बच्चों की इम्युनिटी जितनी स्ट्रांग होगी बच्चा उतना ही स्वस्थ रहेगा और कम बीमार पड़ेगा।
जो बच्चे अक्सर बीमार पड़ते हैं (जैसे सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, पेट ख़राब) उनकी इम्युनिटी कम होती है।लेकिन अच्छी बात यह है कि उचित खानपान और लाइफस्टाइल से हम बच्चों की इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं।

1. बच्चों को दवाएं कम से कम दें –

बच्चों को सर्दी , जुकाम  अकसर होता है पर उसके लिए antibiotics देने की ज़रूरत नहीं होती। Antibiotics से उनके शरीर में स्वभाविक तरीके से ठीक होने की ताकत कम हो जाती है और उनकी इम्युनिटी समय के साथ कम होने लगती है। घरेलू उपचार से ही बच्चे की इस तरह की बीमारियां ठीक हो जाती हैं। बच्चों को जितनी कम दवा दी जाती है उसकी इम्युनिटी उतनी ही स्ट्रांग होती है।

2. बच्चा अगर 1 साल से छोटा है तो माँ का दूध बच्चे की इम्युनिटी को बढ़ाता है –

माँ के दूध में मिलने वाले antibodies बहुत जल्दी बच्चे की इम्युनिटी को बढ़ाते हैं, इससे बच्चे को कई तरह की बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। कई रिपोर्ट्स दिखाती हैं कि जिन बच्चों को शुरू के एक  साल तक  माँ का दूध मिलता है वो कम बीमार पड़ते हैं।

3. ज़्यादा मात्रा में फल व सब्जी खिलाएं-

गाजर, हरी पत्तेदार सब्जी, अदरक, बीन्स खिलाये। Citrus fruits (जैसे आँवला, संतरा , नीबू) में  विटामिन C काफी मात्रा में पाया जाता है जो white blood cells को बढ़ाता है  जिससे इन्फेक्शन्स से लड़ने में मदद मिलती है और बच्चों की इम्युनिटी बूस्ट होती हैं।

 

4. बच्चे को खुले वातावरण में ले जाये –

जो बच्चे अक्सर घर में ही रहते हैं बाहर खेलने नहीं जाते या अक्सर AC में ही रहते हैं उन की इम्युनिटी कम होती है इसलिए बच्चे को घर से बाहर खुली हवा में, लॉन में खेलने दें। बच्चे को धूप का मिलना भी जरूरी  होता है जिससे शरीर में विटामिन D पैदा होता है जिससे हड्डियों मजबूत होती हैं।
 

5. बच्चों की इम्युनिटी के लिए आवश्यक है पर्याप्त नींद –

बढ़ते हुए बच्चे के लिए पर्याप्त नींद बहुत आवश्यक है। छोटे बच्चे को दिन में (उम्र के अनुसार) 9-12 घंटे की नींद की ज़रूरत होती है। अगर बच्चे को पर्याप्त नींद नहीं मिलती तो भी उसकी इम्युनिटी कम होती है।

ध्यान रखें बच्चे के सोने वाले कमरे में electronic उपकरण, मोबाइल, wifi, video games न हो। इनमें से निकलने वाली रेडिएशन बच्चे के मस्तिष्क पर नकारात्मक असर डालती हैं।
 

6. इम्युनिटी बढ़ाने के घरेलु उपाय-

घरेलु उपाय से भी बहुत जल्दी बच्चों की इम्युनिटी बढ़ती है।

  • बदलते मौसम में बच्चे को हल्दी वाला दूध देने से जल्दी जल्दी सर्दी, खांसी, जुकाम नहीं होता या हो भी जाये तो बहुत जल्दी ठीक होता है।
  • तुलसी कई रोगों के उपचार के लिए एक लाभदायक जड़ीबूटी है। तुलसी एक औषधी है। आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा में इसे बेहद महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी माना जाता है। छोटे बच्चों के लिए भी यह बहुत लाभदायक है। तुलसी के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी- एलर्जिक, एंटी – फंगल गुण होते हैं, जिससे इम्युनिटी बढ़ती है। आप तुलसी के पत्तों को उबाल कर या पीस कर शहद में मिलाकर बच्चे को चाटने  के लिए दे सकते हैं। ये बच्चे की इम्युनिटी को बढ़ने के साथ साथ , सर्दी , जुकाम, गले के इन्फेक्शन को दूर रखती है और बच्चे की पाचन क्रिया को भी ठीक रखती है।
  •  बच्चे को दूध में शहद मिलाकर दें – 1 साल से बड़े बच्चे को, दूध में 1 चम्मच शहद मिलाकर, दिन में एक बार दें। इससे बच्चे की इम्युनिटी बढ़ती है। पर एक साल से छोटे बच्चे को डॉक्टर शहद देने को मना करते हैं क्योकि कई बच्चो को शहद से एलर्जी हो सकती है।
  • च्यवनप्राश को आयुर्वेद में बहुत अच्छा इम्युनिटी बूस्टर माना जाता है – इसमें आंवला, गिलोय के साथ 40 जड़ी बूटियां पायी जाती हैं जो इम्युनिटी को बहुत जल्दी बढ़ाती है।

 

7. व्यायाम (EXERCISE) बच्चे की इम्युनिटी को बढ़ाता है –

बच्चों की इम्युनिटी के लिए उनका शारीरिक रूप से एक्टिव होना बहुत ही आवश्यक है। जो बच्चे शारीरिक तौर पर ज़्यादा  एक्टिव होते हैं उनकी इम्युनिटी भी ज़्यादा  होती है। 30 मिनट की exercise जिसमे स्विमिंग, साइकिलिंग, रनिंग, जॉगिंग  लॉन में खेलना शामिल है – बच्चे की इम्युनिटी को बढ़ाता है।

 

8. बच्चे में साफ़ सफाई की आदत डालें-

जब भी बच्चा बाहर से घर आये तो उसके हाथ, पैर, मुँह, धोने की आदत डालें।  खाने से पहले और टॉयलेट के बाद में बच्चा अच्छे से अपने हाथ साफ़ करें यह आदत बच्चे के अच्छे स्वास्थ के लिए बहुत आवश्यक है। गंदे नाखूनों से पेट में कीड़े हो जाते हैं और जो भी बच्चा खाता है वो उसके शरीर को लगता नहीं है।

 

9.माता पिता बच्चे को पर्याप्त प्रेम वा समय दें –

माता पिता का प्रेम बच्चे के सम्पूर्ण विकास के लिए बहुत आवश्यक होता है। साथ ही साथ ये बच्चे की इम्युनिटी के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। बच्चे को महंगे गिफ्ट या खिलौनों की उतनी ज़रूरत नहीं होती जितनी माता पिता के प्रेम व समय की ज़रूरत होती है। जब भी बच्चा हमसे समय मांगे उसे समय दें, समय समय पर बच्चे को गले से लगाए, उसके साथ खेलें।

 

10. बच्चे को भगवत भाव दें –

सकारात्मक व अच्छे भाव बच्चे की इम्युनिटी को बहुत जल्दी बढ़ाते हैं, जब हम बच्चे से कहते हैं –

तुम भगवान के हो, भगवान तुम्हारे हैं तो ये भाव बच्चे को जीवन की हर परिस्थिति से deal करने की शक्ति देता  हैं। बच्चा जीवन में कभी अपने को अकेला महसूस नहीं करता, उसे लगता है भगवान उसके साथ हैं। अगर बच्चा बहुत छोटा हैं और  हमारी बात को समझ नहीं सकता फिर भी बच्चा हमारे हर भाव को catch करता है। उसे लोरी सुनाते समय जब हम उससे भगवान की बात करते हैं या उसे भगवान का नाम सुनाते हैं तो ये बच्चे के ह्रदय को भगवत भाव से भर देता है और उसके जीवन को उन्नत करता है।

 

This Post Has 67 Comments

  1. Kamlesh khurana

    Anant Anant shukrane ??

  2. Vaishali agrawal ( jaipur)

    Thank you bhagwan ji for sharing this useful information.

  3. Radha rani

    ये ब्लॉग तो गागर में सागर भरने का प्रयत्न है।हर एरिया को बहुत अच्छी तरह से highlight करके बताया है।बड़ों के लिए भी उतना ही useful है।अनंत अनंत शुक्रराने भगवान जी।

  4. Sonia batra

    Guru bhagwan ji ke shukrane hai jo hame saari knowledge dete hai bahut hi useful information hai bhagwan ji

Comments are closed.