Punjabi Soya Chaap

Bhartiya Utpadan
Love Soya Chaap?
We have got for you spicy Punjabi Soya Chaap recipe. It is a good source of protein and carbohydrates as well.
5 from 12 votes
Course Main Course
Cuisine Indian
Servings 4

Equipment

  • मिक्सी
  • Non-Stick कढ़ाई
  • लोहे का तवा

Ingredients
  

  • 500 ग्राम सोयाबीन चाप स्टिक्स
  • 5 Medium Sized प्याज़ (हाथ से छोटे कटे हुए)
  • 8 Medium Sized टमाटर (मिक्सी में पीस लें)
  • 10 कलियाँ लहसुन
  • 2 इंच अदरक (लहसुन एवं अदरक का मिक्सी में पेस्ट बना लें)
  • 2 मोटी इलायची
  • 2 तेज पत्ता
  • 2 लौंग
  • स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, गरम मसाला
  • 2 tbsp सोयाचाप मसाला
  • 2 tsp मक्खन
  • 3 tbsp रिफाइंड ऑयल
  • 250 ग्राम रिफाइंड ऑयल (चाप तलने के लिए)
  • 1 tbsp Tomato ketchup
  • क्रीम और हरा धनिया पत्ता- (For Garnishing)

Instructions
 

चाप तलने की विधि

  • तेज आँच पर पानी को पतीले में गरम करने रखें। पानी तेज़ गरम होने पर चाप स्टिक्स को पतीले में डाल दें व गैस बंद करके 15 मिनट नरम होने तक पानी में रखे रहने दें।
  • 15 मिनट बाद चाप स्टिकस को पानी से निकालकर कुछ देर छलनी में सूखने को रख दें।
  • अब मध्यम आँच पर कढ़ाई में 250 ग्राम रिफाइंड ऑयल डालकर चाप को स्टिकस के साथ ही गोल्डन ब्राउन होने तक Shallow fry कर लें।
  • Kitchen Towel पर ऑयल Absorb होने तक चाप स्टिकस को रख दें।
  • अब सभी सोया चाप को स्टिकस से निकालकर 3 पीस में cut कर लें।

चाप बनाने की विधि

  • एक non-stick कढ़ाई में 3 tbsp रिफाइंड ऑयल डालें फिर गरम होने पर जीरा, हींग व सभी खड़े मसाले डालें।
  • अब अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें फिर प्याज़ डालकर नमक भी साथ ही डालकर प्याज़ को डार्क ब्राउन होने तक भूनें।
  • अब टमाटर का पेस्ट मिलाकर खूब अच्छे से भून लें।
  • टमाटर भूनते समय ही धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, सोयाचाप मसाला भी डाल दें।
  • जब सारा पेस्ट अच्छी तरह भून जाए तो ½ कप पानी डालकर कटे हुए चाप के सभी Pieces इसमें मिला दें।
  • साथ ही मक्खन डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर चाप को धीमी आँच पर कम से कम 20 मिनट भूनें ताकि सारा मसाला चापों के अंदर तक रम जाए।
  • ध्यान रहे एक बार में ज़्यादा पानी एक साथ न डालें अन्यथा चाप अंदर से फीकी रह जाएगी और खाने में बिल्कुल भी टेस्टी नही लगेगी।
  • अंत में जब लगे चाप के अंदर तक मसाला जा चुका है तो 1 tbsp Tomato Ketchup डालके फिर से चाप को 4 to 5 मिनट चला लें।
  • इसे क्रीम और धनिया पत्ती से गार्निश कर लें।

तन्दूरी रोटी

  • सबसे पहले गेंहू का आटा थोड़ा सा नमक और देसी घी मिला कर गूंथ लें। (यदि उसमें मैदा मिलाना चाहें तो मिला सकते हैं।) 
  • आटा ना ज़्यादा सख्त हो और ना ज़्यादा नरम हो।
  • एक बाउल में थोडा सा मक्खन डालकर Melt कर लें। इसमें थोड़ी सी कलौंजी मिला दें।
  • जैसे रोटी बेलते हैं वैसे ही बेल लें बस ध्यान रखें कि रोटी बहुत बड़ी व पतली ना हो। हम इसे Ovel शेप में भी बेल सकते हैं।
  • रोटी बेलने के बाद Brush की सहायता से मक्खन व कलौंजी का पेस्ट लगा दें। यदि चाहें तो इस पेस्ट में धनिया पत्ती भी काट के डाल सकते हैं।
  • अब रोटी को आराम से उठा कर रोटी के बैक साइड पर पानी लगा दें।
  • इस रोटी को non-stick तवे पर ना बनाएँ क्योंई रोटी को चिपकाना जरूरी है जो लोहे के तवे पर अच्छी तरह चिपक जाती है।
  • ऊपर से रोटी फूली सी दिखे तो तवा उल्टा करके घुमा-घुमाकर रोटी को Brown Spot आने तक गैस पर सेक लें।
  • यदि रोटी तवे से गिर जाए तो चिमटे की मदद से रोटी को सेक लें। पानी अच्छे से ना लगने के कारण रोटी तवे से गिर जाती है।
  • लीजिये स्वादिष्ट सोया चाप व तन्दूरी रोटी तैयार है। 

Notes

Soya Chaap Taste Maker
Keyword indian street food, masala soya chaap, punjabi soya chaap

This Post Has 25 Comments

  1. Anjana Jairath

    Simple and which takes less time recipe. Shukrane he Guru Maa ke.?

  2. Neena Gupta

    5 stars
    बहुत ही प्रेम से बनाया ,समझाया आपने कि सोया चाप कैसे बनाया जाता है।
    रेसिपी में एक एक बारीकी का ध्यान रखा गया है जैसे कि चाप को कितना बॉयल करना है।
    प्याज ,अदरक ,लहसुन को कब डालना है।पानी की मात्रा कितनी डालनी है ताकि मसाला अंदर तक जाए।
    समझाने के बाद उनकी पिक्चर डाल कर दिखाया भी आपने।
    तंदूरी रोटी तो बहुत लाजवाब दिख रही है।
    देख कर मुंह में पानी आ गया।
    गुरूमाजी की रसोई की हर एक दिशा उम्दा एवम् लाजवाब।
    अनंत शुक्राने है गुरु मां जी आपके प्रेम के।♥️♥️????

  3. Renu Jairath

    Itni tasty aur healthy sabzi ki itni aasaan recipe….bahut bahut shukrane Guru maa ji ke ??

  4. Jyotsna Rustagi

    5 stars
    बहुत ही स्वादिष्ट सोया चाप बनाने की विधि बतायी है।
    जरूर बनाएंगे । shukrane bhagwaan ji

  5. Poonam’chugh

    Very Yummy soya chaap & naam try karte hai Shukrane Bhagwan ji

  6. Bhawna chitkara

    5 stars
    Very yummy nd mouth watering recipe..kids love to eat it.. shukarne gurumaji??

    1. Rakhee kandhari

      Healthy + delicious recipe. Everyone’s favorite. Shukrane Guru bhagwanji for sharing it.

      1. Ritika Pal

        5 stars
        It seems very tasty.
        Guru Bhagwan ji va Guru Maa ji ke anant shukarane hain

  7. Sonia

    Very tasty nd nutritious recipe. anant shukrane bhagwan ji ?

  8. Sonia Malhotra

    5 stars
    Thanks a lot guru maa ji for sharing this yummy recipe. ??

  9. Mamta Choprat

    5 stars
    Thankuuu Bhagwan ji ????

  10. Anju Rana

    Thanks Bhagwan ji for sharing a protien rich recipe along with tandoori roti. Shall certainly try it.

  11. Pooja

    Wow…
    Acchi lag rahi h dekhne me…
    Aapke shukrane hai …
    ??????

  12. Shyam khetan

    बहुत ही स्वादिष्ट सोया चाप और तंदूरी रोटी
    शुक्राने भगवानजी ?
    जरुर बनाएँगे

  13. Usha gupta

    Guru bhagwan guru maa ke prem ke anant anant shukrane bhut hi swadisht or aashan soya chap or tandurust roti ke bate main btaya anant anant shukrane bhagwan ji

  14. Ritu bajaj

    5 stars
    Thank you for this amazing recipe. Soya bean is the best source for protein.Very tasty and nutritious. Thank you guru bhagwan ji and Guru Maa ji ??

  15. Surinder bajaj

    सतगुरु भगवान जी व गुरु माँ जी के चरणों में नमन है ।बहुत ही स्वादिष्ट लग रही है सोया चाप की रेसीपी।आप जी जी के अनन्त शुक्राने है ??

    1. Sonia batra

      5 stars
      Shukrane bhagwan ji bahut hi tasty lagg rahi hai air bahut ache se bataya gaya hai ki kaise chaap ke andar tak msala jayega aur tmato ketchup wala tip to aaj hi pata chala aur tandori roti baht achi lagg rahi hai jarur banayenge
      Shukrane

  16. ESHANT

    5 stars
    गुरु भगवान जी के शुक्राने है।
    भगवान जी, recipe पढ़ते ही मुंह मे पानी आने आने लगा।
    गुरु भगवान जी के श्री चरणों में बारम्बार दण्डवत प्रणाम है।

  17. Mona

    Very delicious recipe with tandori roti anant shukrane Bhagwan ji

    1. Ananya

      5 stars
      Looks very tasty and delicious! The combination of soya chaap and tandoori roti is in itself very mouth watering and unbeatable. Very yummy recipe! ??
      Thank you!

  18. Geeta

    अनंत अनंत शुक्राने मेरे परम पूज्य सत गुरु भगवान जी ???????

  19. Anu

    5 stars
    Thanks to Our mentor fir sharing tandoori.roti.also.
    Like to prepare both dishes.
    Very yummy.

  20. Rajinder

    Very yummy
    लग रही है
    देखकर मुहँ में पानी आ गया
    इसे जरूर बनाएंगे
    Thankyou

    1. Harsh

      5 stars
      Chaap + tandoori roti:::: just wowww
      Thanks a lot for sharing such a mouth watering delicious recipe

      I will definitely try dis.
      ???

Leave a Reply

Recipe Rating